देवी-देवताओं के जयघोष के बीच कन्हौली में खुला माता का पट
पट खुलते ही पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की मची होड़ देवी-देवताओं के जयघोष के बीच कन्हौली में खुला माता का पटदेवी-देवताओं के जयघोष के बीच कन्हौली में खुला माता का पटदेवी-देवताओं के जयघोष के बीच...

महुआ। एक संवाददाता यहां कन्हौली खेल मैदान में देवी मां का पट शुक्रवार की शाम मंत्रोच्चारण के बीच वैदिक रीति से खोल दिया गया। पट खुलते ही देवी-देवताओं के जयघोष गूंज उठे। वहीं उनकी पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की होड़-सी मच गई। यहां आचार्य के द्वारा माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा विधि विधान के साथ कराया गया। वहीं उनके छप्पन भोग लगाए गए। विभिन्न फलों की बलि के साथ उनका पट खुल गया। पट खुलते ही माता का आकर्षण और विराट और मनोहारी रूप आकर्षक पंडाल में बिखर गए। यहां माता का पूजन और आरती विधि विधान से की गई। माता के समक्ष नवरात्रि पूजन कर रहे श्रद्धालुओं के अलावा अन्य लोगों ने दीए जलाकर उनकी आरती उतारी। यहां माता की पट खुलने के समय महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हुई। उन्होंने माता की आरती आदि और भक्ति गीत गाकर स्थल को भावमय बना दिया। इसी के साथ यहां तीन दिवसीय रामनवमी मेला शुरू हो गया। मालूम हो कि यहां रामजानकी मंदिर पर रामनवमी मेला सदियों से लगता आ रहा है। जो जिला प्रसिद्ध माना जाता है। यह मेला बेल और मिट्टी के बने खिलौने के लिए प्रसिद्ध माना गया है। महुआ-01-महुआ के कन्हौली में देवी प्रतिमा का पट खुलने के बाद पंडाल में छटा बिखेरता आकर्षक रूप।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।