हमे अपने अधिकार के लिए तन मन से मजबूत होना होगा: अलका लांबा
देसरी में महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार का आयोजन हमे अपने अधिकार के लिए तन मन से मजबूत होना होगा: अलका लांबाहमे अपने अधिकार के लिए तन मन से मजबूत होना होगा: अलका लांबा

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी रेलवे स्टेशन और गाजीपुर चौक स्थित जेपीएस शिक्षण संस्थान में महिलाओं के सशक्तिकरण पर कांग्रेस की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विजय राय और संचालन कांग्रेस के युवा नेता रंजीत पंडित ने किया। सेमिनार ने महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने महिलाओं की समस्या और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बाते की। उन्होंने कहा कि हम भी एक बेटी है और आप सब भी बेटी है, लेकिन आज भी हमारे समाज में अच्छी स्थिति नहीं है। आधी आबादी होते हुए भी हमे आधी अधिकार प्राप्त नहीं हुआ है। हमे अपने अधिकार के लिए तन मन से मजबूत होना होगा और शिक्षा से जुड़कर ही हम अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते है। वहीं देसरी स्टेशन के पास आयोजित सभा में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बढ़ते महंगाई और बेरोजगारी पर केन्द्र और राज्य सरकार को कोसा। कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारी से युवा त्रस्त है। कहा कि हमारी सरकार बनी तो गैस सिलेंडर सस्ता होगा, समाजिक सुरक्षा पेंशन बढेंगे, महिला को रोजगार के मुख्य धारा से जोड़ कर स्वालंबी बनाया जाएगा। साथ ही बस में निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा। विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि बिहार सरकार अधिकारी के भरोसे चल रही है। बिहार में बिना चढ़ावा चढ़ाए बुजुर्गों को पेंशन तक नहीं मिलती है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। संविदा पर लोगों को कुछ नौकरी दी जा रही है। जिसमें बिचौलियों के माध्यम से रुपया वसूली जा रही इस दौरान बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फतेमा, पूर्व अध्यक्ष अमिता भूषण, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस नेत्री बड़नामी, प्रीति उपाध्याय, डा. कुमारी सोनी, अनीता, विनीता, एनएसयूआई की छात्र नेत्री भाग्य भारती, आजमपुर मुखिया सुचिता कुमारी, धर्मपुर रामराय मुखिया आशा कुमारी ने भी संबोधित किया। मौके पर वार्ड सदस्य बौनी देवी, ममता कुमारी, उर्मिला देवी रीता देवी, शोभा देवी के अलावा पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश राय, राजापाकर के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, देसरी के रामनाथ चतुर्वेदी, मंजर हुसैन, मो. रुस्तम व अन्य मौजूद रहे। सहदेई-01-देसरी में आयोजित कांग्रेस के सभा में मौजूद कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, विधायक प्रतिमा कुमारी व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।