Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsCelebration of Baba Choharmal Jayanti in Katra Mala Village with Former Minister Vishruth Patel

कटरमाला में मनाई गयी वीर चौहरमल जयन्ती

गोरौल के कटरमाला गांव में बाबा चौहरमल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व मंत्री वृशिण पटेल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि गांधी और अंबेडकर के देश में एकता जरूरी है। उन्होंने वीर चौहरमल के त्याग...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 28 April 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
कटरमाला में मनाई गयी वीर चौहरमल जयन्ती

गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड के कटरमाला गांव में बाबा चौहरमल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रविवार को सूबे के पूर्व मंत्री वृशिण पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह देश गांधी और अंबेडकर का देश है। इसे कुछ लोग बांटना चाहते हैं। बीर चौहरमल हमेशा सामंतवादी सोच वालो से लड़ते रहे। यदि आप लोग शिक्षित और संगठित रहेंगे तो कोई भी आपका बाल बांका नहीं कर पायेगा। वीर चौहरमल लड़े इसलिये आपलोग उन्हें याद करते है। उनकी पूजा करते हैं। हमेशा समाज के लिये त्याग करने वालों का ही नाम होता है। गांधी ने गोली खाये तो लोग याद करते हैं। जो लोग समाज के विकास एवं उन्नति के लिए त्याग करता है उनकी याद मिटती नहीं है और इन्हें याद कर हमें शक्ति मिलती है। इन लोगों के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिये। कार्यक्रम में आशीष पटेल, राजनंदन प्रसाद यादव, संजय कुमार, राजेश्वर पटेल, प्रभात कुमार, मुकेश पासवान, रामहरे पासवान, शिवालक पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण पासवान ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें