Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsCattle Theft Four Buffaloes Stolen from Farmer in Baligaon Valued Over 3 Lakh

अज्ञात चोरों ने चार भैंसों की चोरी की, मामला दर्ज

पातेपुर। संवाद सूत्र बलिगांव थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के वार्ड नंबर 05 में अज्ञात चोरों ने चार भैंस की चोरी कर ली। बलिगांव थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के वार्ड नंबर 05 में अज्ञात चोरों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरWed, 5 March 2025 10:19 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात चोरों ने चार भैंसों की चोरी की, मामला दर्ज

पातेपुर। संवाद सूत्र बलिगांव थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के वार्ड नंबर 05 में अज्ञात चोरों ने चार भैंस की चोरी कर ली। सुबह में किसान ने अपने बथान में भैंस को नहीं देखा तो इधर-उधर खोजने लगा। लेकिन, भैंस का पता नहीं चल पाया। भैंस की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक की बताई गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के वार्ड 05 से चार भैंस की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित किसान शिवकुमार राय ने बताया कि मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। घर के नजदीक उनके बथान में बंधे चार भैंस को चोर चुरा कर ले गया है। जीविका चलाने के लिए आधा दर्जन भैंस रखे थे। तीन माह पूर्व एक लाख में एक भैंस को बेचा था। चोरी हुई भैंस में एक सात माह की एक गर्भवती भैंस, दो साल का पारी के साथ एक भैंस का छह माह बच्चा भी शामिल है। भैंस चोरी की घटना को लेकर बलिगांव थाना में अवेदन दिया है। जिसकी कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुखन महतो ने बताया कि भैंस चोरी के मामले को लेकर अवेदन दिया गया है। चोरी की घटना को लेकर छानबीन शुरू किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें