भाजपा के प्रखंड स्तरीय बैठक में अध्यक्षों को किया गया सम्मानित
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के मुरौवतपुर में भाजपा के प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रकोष्ट अध्यक्ष एक पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित करने को लेकर समारोह का आयोजन किया गया।

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के मुरौवतपुर में भाजपा के प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रकोष्ट अध्यक्ष एक पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित करने को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सहकारित प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुशवाहा और संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर ठाकुर ने किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने अंग वस्त्र से अनिल सिंह, अजय गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, मुकेश सिंह, अनुज साह, जामुन सिंह, संजीत सिंह, अभय सिंह, रिव कुमार, बिरेन्द्र सिह, रेखा कुमारी, जागेश्वर सिंह, प्रेमा शिला देवी, किशुन पासवान, गणेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, संजित सिंह, पंकज कुमार, गुड़िया देवी, संगिता देती, सुधीर झा, मनोज चौधरी, दिलीप सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भारती जनता पार्टी के बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने को ले चर्चा की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।