Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBJP Celebrates Constitution Day by Honoring Dr B R Ambedkar in Mahua

हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

महुआ में भाजपा द्वारा 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' कार्यक्रम के तहत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उनकी जीवनी पर चर्चा की गई और दलित समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 23 Jan 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

महुआ, एक संवाददाता। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान हमारा गौरव कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों द्वारा गुरुवार को यहां संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भाजपाइयों ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम महुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित किए गए। भाजपा‌ उत्तरी के द्वारा संविधान दिवस पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बाबा साहब के जीवनी के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के कुमार चंद्र मोहन, जिला प्रवक्ता उमा रंजन सिंह उर्फ रमैया सिंह, महामंत्री सुनील कुमार चौधरी, राकेश राम, नरेश राम, मिंटू देवी, अशोक महतो आदि उपस्थित थे। भाजपायों द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के तहत वे गांव के दलित, महादलितों की टोला में जाकर लोगों को बाबा साहब के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी द्वारा जोर-जोर से चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों की काफी सराहना मिल रही है। महुआ नगर के सब प्रकाश शशी ने बताया कि हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम प्रत्येक गांव में जोर-जोर से चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम से लोगों को बाबा साहब की जीवनी के बारे में जानकारी मिल रही है। महुआ-04-महुआ में भाजपा उत्तरी मंडल द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत बाबा साहब को नमन करते लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें