महुआ से पैनल के लिए प्रमुख खबरें
शहद क्रांति से पहचान पाने वाले अशोक मेहता के निधन पर शोकशहद क्रांति से पहचान पाने वाले अशोक मेहता के निधन पर शोक महुआ। शहद क्रांति के जनक कहे जाने वाले और महुआ के मिर्जानगर निवासी अशोक मे

शहद क्रांति से पहचान पाने वाले अशोक मेहता के निधन पर शोक महुआ। शहद क्रांति के जनक कहे जाने वाले और महुआ के मिर्जानगर निवासी अशोक मेहता की हुई निधन पर लोगों में शोक व्यक्त किया है। शनिवार को लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। बताया कि अशोक मेहता का निधन बीते गुरुवार को इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में हो गई थी। वे इधर कुछ दिनों से बीमार चल थे। उन्होंने मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोड़ों पर महुआ। यहां फुलवरिया पश्चिम स्थित काली स्थान पर आगामी 7 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों पर है। लोगों में भक्ति और उत्साह सिर चढ़ने लगा है। शनिवार को तैयारी में ग्रामीण जोर-शोर से लगे थे। बताया गया कि 7 मार्च को भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही अयोध्या के छोटे बापूजी महाराज का कथा ज्ञान प्रवचन शुरू हो जाएगा। यज्ञ को लेकर कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा सारे प्रबंध किए जा रहे हैं। दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दोनों सवार घायल महुआ। दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को लोगों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। यह घटना दोपहर महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर बखरी बराई के पास घटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बखरा के बाइक सवार चकसिकंदर की ओर से महुआ की तरफ जा रहा था। इस बीच बगल की रोड से उक्त सड़क पर एकाएक पहुंचा उसी गांव के बाइक सवार से टक्कर हो गई। सड़क पर घसीटा जाने से एक सवार का कपड़ा फटकर बदन लहू लुहान हो गया। संत निरंकारी मंडल द्वारा जल स्रोतों का साफ सफाई आज महुआ। संत निरंकारी मंडल द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई अभियान रविवार को चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत महुआ के विभिन्न जल स्रोतों की साफ सफाई की जाएगी। शनिवार को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए मंडल के संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट अमृत के तहत रविवार को नदी, तालाब, पोखर, कुआं आदि की साफ सफाई की जाएगी। इसमें निरंकारी मंडल के सदस्य अपनी सेवा देंगे। गड्ढे में गिरकर बाइक सवार हुआ घायल महुआ। गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर मुस्तफापुर के पास घटी। घायल को लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार गंगटी जलालपुर से कटहारा जा रहे हैं बाइक से बाहर उक्त जगह पर सड़क पर बनी गड्ढे में बाइक का अगला चक्का पड़ जाने से गिरकर घायल हो गया। लोगों ने बताया कि घायल को इलाज करा कर घर भेजा गया। जाम के कारण परेशान होते हैं मैट्रिक परीक्षार्थी महुआ। भीड़ के कारण महुआ बाजार और आसपास का इलाका जाम हो जाने से मैट्रिक परीक्षा को काफी दिक्कते हो रही हैं। सड़क जाम हो जाने के कारण उन्हें केंद्र पर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करने पड़ते हैं। शनिवार को बाजार और आसपास का इलाका जाम से कराहता रहा। सबसे ज्यादा जाम गांधी चौक, गोला रोड, पातेपुर रोड, थाना चौक, मंगरू चौक पर हो रहा है। जहां से परीक्षार्थियों को केंद्र पर जाने के लिए फजीहत झेलने पड़ते हैं। आकर्षक रूप में सजेगा भगवान शिव का बारात महुआ। इस बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का बारात आकर्षक रूप में सजेगा। इसके लिए यहां शिवालयों पर विशेष तैयारी की जा रही है। बारात में बच्चों की झांकियां देखते ही बनेगी। वही भूत प्रेत भी इस झांकी में शामिल होंगे। शनिवार को यहां कालीघाट मंदिर बारात कमेटी के द्वारा बताया गया कि इस बार भगवान शिव की बारात में दर्शकों को कुछ खास दिया जाएगा। बच्चों की विभिन्न रूपों के साथ युवकों का भूत प्रेत की झांकी आकर्षण होगा। महाशिवरात्रि को लेकर सजाए जा रहे शिवालय महुआ। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां शिवालयों को रंग रोगन के साथ साफ सफाई कराई जा रही है। महाशिवरात्रि पर महुआ के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओंन की भीड़ होगी। बाबा बटेश्वर नाथ धाम पानापुर धंधुआ, असकरनपुर, बाबा द्रव्येश्वर नाथ डभैच, श्री द्वारिका कैलाश धाम सरसई सरोवर में मेला लगना भी शुरू हो गया है। शिव भक्तों में भक्ति परवान चढने लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।