पश्चिमी विक्षोभ से आसमान में छाए बादल,तापमान उछला
- शनिवार को भी बादल छाने की है आशंका,किसानों में बढ़ी चिंताह आसमान में छाए बादल गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम का मिजाज शुक्रवार को एक बार फिर बदला गया। आसमान में बादल छाने से दिन और रात के...

- शनिवार को भी बादल छाने की है आशंका,किसानों में बढ़ी चिंता - चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान इंफो 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान किया गया दर्ज 17 .1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जिले का गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम का मिजाज शुक्रवार को एक बार फिर बदला गया। आसमान में बादल छाने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी का शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा था। इस माह दूसरी बार तापमान ने 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छुआ है। इसके पूर्व दो फरवरी को 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। शुक्रवार की सुबह में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो गुरुवार की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार के दोपहर से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। शुक्रवार की सुबह बादलों के साथ हुई। करीब एक बजे धूप निकल आई। दोपहर तीन बजे के बाद फिर से हल्के बादल छाए। मौसम वेधशाला पूसा द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान 4-6 किमी प्रति घटे की रफ्तार से पछुआ चलने के आसार है। जिले में बारिश या ओलावृष्टि की संभावना न्यूनतम है। मौसम का रुख देख किसान चिंतित किसानों के गेहूं की 65 फीसदी फसल में बालियां आ चुकी हैं। वहीं दलहनी, तिलहनी फसलें भी फलियों से लदकर पकने को हैं। ऐसे में मौसम के बदले मिजाज के चलते किसानों में मायूसी है। आसमान में बादलों के आने और मौसम में गर्मी के चलते किसानों को आशंका है कि ओले पड़ सकते है। किसान राजेंद्र सिंह, निरंजन राय, अखिलेश भगत, मनोज प्रसाद आदि ने बताया कि इस समय़ यदि बारिश हुई तो गेहूं, सरसों, मटर, चना आदि फसलों को नुकसान पहुंचेगा। जिले के भोरे, विजयीपुर, कुचायकोट, पंचदेवरी बरौली प्रखंड के कई गांवों में सरसों, चना, मटर, और दलहनी-तिलहनी फसलों की कटाई का काम चल रहा है। बदले मौसम का विपरीत प्रभाव आम की फसल पर पड़ सकता है । किसानों को नुकसान होने का डर सता रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।