छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा
गोपालगंज के जादोपुर दुखहरन गांव में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसे और उसके भाई को घायल कर दिया गया। आरोपियों ने किशोरी के भाई का गला दबाने की कोशिश की और फिर किशोरी पर चाकू से हमला...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 23 Feb 2025 11:27 PM

गोपालगंज। जिले के जादोपुर थाने के जादोपुर दुखहरन गांव में रविवार की सुबह एक किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करने उसे व उसके भाई दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। आरोपितों ने किशोरी के भाई के गले में फंदा डाल कर उसका गला दबाने की कोशिश की। जिसके बाद बहन ने उनसे उलझ गई तो सभी ने मिलकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित किशोरी द्वारा जादोपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।