Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsSugar Mill in Sidhuvalia Appeals Farmers to Supply Cane by February 22 Amidst Closing Season

22 तक ही सिधवलिया चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति कर सकेंगे किसान

चीनी मिल के गेट पर गन्ने पेराई सत्र समापन के लिए लगाया गया पहला नोटिस25 जल्द ही समाप्त होगा। मिल प्रबंधन ने किसानों से गन्ना 22 फरवरी तक ही चीनी मिल में आपूर्ति करने की अपील की है। अन्यथा मिल बंद हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 21 Feb 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
22  तक ही सिधवलिया चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति कर सकेंगे किसान

बैकुंठपुर। एक संवाददाता भारत चीनी मिल सिधवलिया में गन्ने का पेराई सत्र 2024-25 जल्द ही समाप्त होगा। मिल प्रबंधन ने किसानों से गन्ना 22 फरवरी तक ही चीनी मिल में आपूर्ति करने की अपील की है। अन्यथा मिल बंद हो जाने पर शेष गन्ने के लिए प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं होगी। पेराई सत्र के विगत 93 दिनों के दौरान 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। समापन तक 55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होने की संभावना है। बताया गया कि मिल में इस वर्ष पांच लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन होने की संभावना है। अब तक 4.60 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। प्रतिदिन पांच हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा रहा है। वीपी केन संजीव शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से मिल गेट पर गन्ने का चालान फ्री कर खरीदारी करने के बावजूद चीनी मिल को अपनी पेराई क्षमता के अनुरूप गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे मिल को प्रतिदिन कम क्षमता पर चलाना पड़ रहा है। ऐसे में 25 फरवरी को पेराई सत्र 2024-25 के समापन के लिए पहली बंदी का नोटिस मिल गेट सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाई गई है। जीएम विकास चंद्र त्यागी ने बताया कि पहली बंदी नोटिस के बाद दूसरा नोटिस लगाया जाएगा। तीसरा नोटिस मिल में पेराई सत्र का समापन कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि मिल में पेराई सत्र 2024-25 विगत 18 नवंबर को शुरू हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें