नारायणी आरती के साथ शुरू होगा रमजिता में कर्तानाथ महोत्सव
मंदिर सप्त सरोवर, छठ घाट और आसपास के अन्य स्थलों की हो रही साफ-सफाईरी को आयोजित होने वाले कर्तानाथ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति से लेकर प्रशासन तक इसे सफल बनाने में जुटा है। मंदिर...

मंदिर सप्त सरोवर, छठ घाट और आसपास के अन्य स्थलों की हो रही साफ-सफाई महाशिवरात्रि पर होगा रुद्राभिषेक,काशी के आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ होगी आरती कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के रमजिता स्थित बाबा रामेश्वर कर्तानाथ धाम में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले कर्तानाथ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति से लेकर प्रशासन तक इसे सफल बनाने में जुटा है। मंदिर परिसर , सप्त सरोवर, छठ घाट और आसपास के अन्य स्थलों की साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक होगा। शाम को सप्त सरोवर घाट पर नारायणी आरती के साथ महोत्सव का आगाज होगा। जिसमें काशी से आए विद्वान पंडित आरती संपन्न कराएंगे। इसके बाद कलाकार गीत-संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। डीएम प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर आयोजन के लिए इवेंट प्रबंधक का चयन निविदा प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। कला एवं संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में यह तीसरा वर्ष है जब बाबा रामेश्वर कर्तानाथ धाम में महोत्सव के आयोजन को स्वीकृति दी गई है। हाल ही में डीएम ने महोत्सव समिति के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिए दो दर्जन से अधिक मजदूर और स्वच्छता कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन महोत्सव के दौरान कलाकारों के चयन, मार्गों की सुगमता, वाहनों की पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। पिछले कई वर्षों से मंदिर परिसर में आयोजित नारायणी आरती श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। इस वर्ष इसे और भव्य और दिव्य बनाने के लिए सप्त सरोवर के घाटों को विशेष रूप से सजाया-संवारा जाएगा। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।