शिक्षा मंत्री के क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की हालत अन्य सरकारी स्कूलों जैसी ही: प्रशांत किशोर
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भोरे में एक जन सभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने शिक्षा मंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब है और शिक्षा का स्तर गिरता जा...

भोरे। एक संवाददाता जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत गुरुवार को भोरे पहुंचे। भोरे हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री पर हमला बोला। जिसमें कहा कि शिक्षा मंत्री भोरे से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। फिर भी आप यहां के सरकारी विद्यालयों की दुर्दशा देख सकते हैं। बिहार के अन्य हिस्सों में सरकारी विद्यालयों की दुर्दशा की तरह भोरे/ गोपालगंज के विद्यालयों में भी एक भी बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जन सुराज किसी व्यक्ति विशेष या जाति विशेष या किसी परिवार विशेष की पार्टी नहीं है। यह उन लोगों की पार्टी है जो अपने बच्चों के लिए बिहार में एक नया विकल्प, एक नई व्यवस्था बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राधारमन मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी, राजू बैठा, विजय बिहारी, संतोष सुमन, लाल बाबू सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद ओझा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कवियत्री गीता द्विवेदी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।