जनता दरबार में 6 मामलों का हुआ निपटारा
फोटो कैप्शन: 10 थावे थाने में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में मामलों की सुनवाई करते थानाध्यक्ष हरेराम कुमार,कर्मी दिनकर कुमार व अन्य
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 14 June 2025 11:22 PM

थावे। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भूमि विवाद से जुड़े कुल सात मामलों की सुनवाई की गई। जिनमें से छह मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया। जनता दरबार में उपस्थित राजस्व कर्मचारी दिनकर कुमार सिन्हा ने बताया कि एक मामले में दस्तावेज अधूरे पाए गए। जिसे अगली तिथि में संबंधित कागजातों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जनता दरबार में थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में एसआई सत्यम प्रताप, कर्मचारी सुरेश यादव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।