Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsLegal Awareness Program for Inmates in Gopalganj Jail

मंडल कारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोपालगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को मंडल कारा में कैदियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कानूनी सहायता क्लीनिक के कार्यों की जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता विजय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 23 Feb 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
मंडल कारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोपालगंज,विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा में कैदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जेल में कानूनी सहायता क्लीनिक के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता विजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक यह सुनिश्चित करता है कि हर कैदी को कानूनी सहायता मिले। इसके साथ ही कैदी और अदालत के बीच की जानकारी की कमी को दूर करना, कैदी और वकील के बीच संवाद को सुगम बनाना,जेल में शरण लेने वाले कमजोर वर्गों खासकर महिलाओं, युवा, अपराधी, मानसिक रूप से बीमार लोगों की सहायता का उद्देश्य है। विधिक सहायता, विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीके के संबंध में भी बताया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें