Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsKartnath Mahotsav 2023 Inauguration by Bihar Deputy CM on February 26

कार्तानाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री

कुचायकोट। एक संवाददाता कार्तानाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री कार्तानाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री कार्तानाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 23 Feb 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
कार्तानाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री

कुचायकोट। एक संवाददाता कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्तानाथ महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी को किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आमंत्रण पत्र जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री कृष्णानंदन पासवान शामिल होंगे। इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार, सारण प्रमंडल आयुक्त गोपाल मीणा, सारण के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की निदेशक रूबी कुमारी भी भाग लेंगे। इनके अलावा सारण स्नातक एमएलसी डॉ. वीरेंद्र नारायण प्रसाद, सारण शिक्षक एमएलसी अफाक अहमद, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार, बरौली विधायक रामप्रवेश राय, कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, बैकुंठपुर विधायक प्रेम शंकर प्रसाद यादव, हथुआ विधायक राजेश कुमार सिंह, गोपालगंज विधायक कुसुम देवी और जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह भी महोत्सव में शामिल होंगे। कार्तानाथ महोत्सव का उद्घाटन 26 फरवरी को शाम 5:00 बजे होगा, जबकि गंगा आरती का आयोजन शाम 5:30 बजे किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें