बारिश के अभाव में अब तक साठ फीसदी ही बिचड़ा उगा
- खेतों में फट रही दरारें, रोजाना करनी पड़ रही पटवन की मशक्कत,एक संवाददाता। खरीफ सीजन में धान की बुआई के लिए बिचड़ा गिराने की अनुकूल अवधि तेजी से बीत रही है, लेकिन पंचदेवरी प्रखंड में अब तक सिर्फ 60...

- खेतों में फट रही दरारें, रोजाना करनी पड़ रही पटवन की मशक्कत - आगामी पंद्रह जुलाई तक विभिन्न किस्मों के धान के बिचड़े डालेंगे किसान पंचदेवरी,एक संवाददाता। खरीफ सीजन में धान की बुआई के लिए बिचड़ा गिराने की अनुकूल अवधि तेजी से बीत रही है, लेकिन पंचदेवरी प्रखंड में अब तक सिर्फ 60 फीसदी बिचड़ा ही गिर पाया है। बारिश नहीं होने और भीषण गर्मी के कारण किसान परेशान हैं। बिचड़ा के खेतों में दरारें पड़ रही हैं, जिसे बचाने के लिए किसान रोजाना पटवन कर रहे हैं। प्रखंड कृषि कार्यालय के अनुसार इस साल तीन सौ हेक्टेयर में बिचड़ा गिराने का लक्ष्य है।
जिसमें सोमवार तक केवल 180 हेक्टेयर में ही बिचड़ा डाला जा सका है। 25 मई से बिचड़ा गिराने की शुरुआत हुई थी और 15 जुलाई तक का समय निर्धारित है। यानी अब सिर्फ 29 दिन शेष हैं। शेष 40 फीसदी लक्ष्य को पूरा करना किसानों के लिए चुनौती साबित हो सकता है। गर्मी से बिचड़ा की वृद्धि पर असर भठवां गांव के किसान धनंजय मिश्र, वशिष्ठ पांडेय, संतोष दुबे, छोटन मिश्र, प्रदीप सिंह, बादल मिश्र सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने अगात किस्म का बिचड़ा एक सप्ताह पहले गिराया था। लेकिन, तापमान अधिक होने के कारण बिचड़ा की वृद्धि पर असर पड़ा है। सुबह पटवन करते हैं। लेकिन शाम होते-होते खेत सूख जाते हैं और दरारें उभर आती हैं। इससे बिचड़ा की जड़ें सूखने लगती हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा- समय पर पूरा करेंगे लक्ष्य प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक होने से किसान बिचड़ा गिराने में देरी कर रहे हैं। हालांकि अब भी समय है और 15 जुलाई तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।