Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsDistrict DM Advises Newly Appointed Agricultural Officers on Farmer Engagement and Modern Techniques

नवनियुक्त कृषि पदाधिकारी प्रशिक्षुओं की बैठक

गोपालगंज में शनिवार को डीएम ने नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उन्हें किसानों के बीच योजनाओं का प्रचार करने और नई कृषि तकनीक की जानकारी देने की सलाह दी। जिले में 19 प्रखंड कृषि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 22 Feb 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
नवनियुक्त कृषि पदाधिकारी प्रशिक्षुओं की बैठक

गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय के सभागार में शनिवार को डीएम ने जिले में नवनियुक्त विभिन्न कृषि पदाधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बैठक कर उन्हें पंचायतों में जाकर किसानों के बीच विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही नई कृषि तकनीक की जानकारी देने की सलाह दी। जिले में दो सहायक निदेशक (शष्य), एक सहायक निदेशक(पौधा संरक्षण) तथा 19 प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के पद पर पदाधिकारियों द्वारा योगदान किया गया है। इनका प्रशिक्षण 30 मार्च तक निर्धारित है। इसके बाद जिले में निर्धारित पदों पर उनकी पदस्थापना होनी है। डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां 80% से ज्यादा लोगों की आमदनी का जरिया कृषि है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें