Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsAwareness Program on Sexual Harassment Act for Women in Gopalganj Jail

महिला कैदियों को लैंगिक उत्पीड़न से बचाव की दी जानकारी

गोपालगंज में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा महिला वार्ड में लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 22 Feb 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
महिला कैदियों को लैंगिक उत्पीड़न से बचाव की दी जानकारी

गोपालगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में शनिवार को मंडल कारा चनावे के महिला वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष), अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में कारा की महिला पदाधिकारी, महिला सुरक्षा गार्ड, महिला कैदियों आदि को असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विकास कुमार द्वारा जागरूक किया गया। उन्होंने किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में कार्य करने वाली महिलाओं की कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाव तथा इस प्रकार की कोई घटना होने की स्थिति में आवश्यक पहल करने आदि के बारे में जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें