उत्पाद पुलिस का वाहन यूपी में दुर्घटनाग्रस्त
हादसे में दो बकरियों की हुई मौत,पुलिस ने ग्रामीणों को कराया शांतहो गया। हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी से टकरा गया। जिससे दो बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्पाद...

हादसे में दो बकरियों की हुई मौत,पुलिस ने ग्रामीणों को कराया शांत दुर्घटनाग्रस्त वाहन को तरया सुजान पुलिस ने किया जब्त कुचायकोट। एक संवाददाता उत्तर प्रदेश के तरया सुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव के पास शुक्रवार रात बिहार उत्पाद पुलिस का वाहन ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी से टकरा गया। जिससे दो बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्पाद पुलिस के वाहन को घेर लिया और उसमें सवार कर्मियों व पदाधिकारियों से बहस करने लगे। मामले की सूचना मिलने पर कुचायकोट और तरया सुजान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तरया सुजान पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार उत्पाद विभाग की टीम यूपी की सीमा में थी। जहां ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। तरया सुजान थानाध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन सवार लोग उसे छोड़कर वापस लौट गए। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।