Hindi NewsBihar NewsGopalganj News90-Member Buddhist Pilgrimage Group from Thailand Visits India

बौद्ध तीर्थ पदयात्रियों का किया गया स्वागत

-थाईलैंड से भारत पहुंचे 90 सदस्यीय दल, बौद्ध स्थलों का कर रहे हैं भ्रमणफाजिलनगर और कुशीनगर के लिए रवाना हुआ। पदयात्रियों ने बताया कि वे कुशीनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार की सुबह भगवान बुद्ध के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजThu, 6 March 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
बौद्ध तीर्थ पदयात्रियों का किया गया स्वागत

-थाईलैंड से भारत पहुंचे 90 सदस्यीय दल, बौद्ध स्थलों का कर रहे हैं भ्रमण प्रमुख स्थानों की पदयात्रा पूरी करने के बाद यह दल अपने देश को लौटेगा कुचायकोट। एक संवाददाता थाईलैंड से भारत आए 90 सदस्यीय बौद्ध तीर्थयात्रियों का दल गुरुवार को पदयात्रा करते हुए यूपी-बिहार बॉर्डर पर पहुंचा। जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद तीर्थयात्रियों का दल यूपी के सलेमगढ़, फाजिलनगर और कुशीनगर के लिए रवाना हुआ। पदयात्रियों ने बताया कि वे कुशीनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार की सुबह भगवान बुद्ध के दर्शन करेंगे। दल में शामिल चीन हियांग ने बताया कि यह 90 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं का समूह पिछले दो महीनों से भारत के विभिन्न बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहा है। बौद्ध तीर्थ स्थलों से जुड़े सभी प्रमुख स्थानों की पदयात्रा के माध्यम से यात्रा पूरी करने के बाद यह दल अपने देश लौटेगा। पिछले दो सप्ताह से यह दल बिहार में विभिन्न बौद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें