Hindi NewsBihar NewsGaya NewsWeather Update Sudden Rain Brings Relief from Heat in Gaya City

फिर बदला मौसम: शहर में बादल, कई प्रखंडों में बारिश

फिर बदला मौसम: शहर में बादल, कई प्रखंडों में बारिश फिर बदला मौसम: शहर में बादल, कई प्रखंडों में बारिश

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 3 May 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
फिर बदला मौसम:  शहर में बादल, कई प्रखंडों में बारिश

सुबह से तीखी धूप निकली और दोपहर बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। गया शहर में बादल छाए रहे तो कई प्रखंडों में बारिश हुई। आमस और इमामगंज में तेज हवा व गरज के साथ अच्छी वर्षा हुई। बादल व वर्षा बाद मौसम सुहान हो गया। तीखी धूप से परेशान लोगों को राहत मिली। अगले दो-तीन दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। धूप के बाद बादल व तेज हवा के साथ जिले में कहीं भी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं व्रजपात भी संभावना बनी हुई है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान बढ़ा महज 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गयी।

सुबह से धूप निकलने के कारण अधिकतम तीन डिग्री बढ़ गया जबकि न्यनूतम पारा करीब पांच डिग्री चढ़ गया। शनिवार को अधिकतम 38.5 व न्यनूतम 23.8 डिग्री रहा। नमी सुबह में 56 व शाम तक 58 फीसदी बना रहा। अधिकतम तापमान पिछले पांच दिनों से सामान्य से कम रह रहा है। इस कारण अभी भीषण गर्मी से राहत है। शुक्रवार को अधिकतम 35.7 व न्यनूतम 18.4 डिग्री रहा था। नमी वाली हवा आने से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी नमी युक्त हवा यानी पुरवैया आ रही है। नमी के कारण अचानक बादल बन जा रहे हैं और तेज हवा के साथ बारिश हो जा रही है। बताया कि जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। इस कारण पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम में विशषे बदलाव का अनुमान नहीं है। नमी की मात्रा कम होने और पछुआ चलने पर मौसम गर्म होगा। 5 या 6 मई के बाद से मौसम तल्ख हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें