Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSevere Heatwave Strikes as Temperature Soars After Rain Relief

इस माह का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार,पारा 41 पर

इस माह का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार,पारा 41 पर इस माह का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार,पारा 41 पर

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 9 May 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
इस माह का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार,पारा 41 पर

बादल व बारिश से राहत के बाद अब तीखी धूप व गर्म पछुआ सताने लगी है। मौसम का मिजाज एक बार फिर तल्ख हो गया। दो दिनों में गर्मी के साथ-साथ तापमान भी बढ़ रहा है। भीषण गर्मी से अब अधिकतम व न्यनूतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम 40.8 और न्यूनतम 26.0 डिग्री रहा। शुक्रवार का दिन इस मई सबसे गर्म रहा। शुक्रवार से कम गर्म गुरुवार 40.2 डिग्री पर रहा था। इस माह सबसे कम 6 मई को अधिकतम 32.4 डिग्री रहा है। शुक्रवार को सूबे में को 41.6 डिग्री पर गोपालागंज सबसे गर्म रहा।

गया में पिछले साल 2024 में 9 मई को अधिकतम 32.1 और न्यनूतम 24.0 डिग्री रहा था। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि का अनुमान मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी वाला पुरवैया का प्रवाह थम गया। अब शुष्क व गर्म पछुआ चलने लगी। इस कारण पिछले दो दिनों में मौसम गर्मी बढ़ गयी है। सुबह से तीखी धूप निकल रही है और शाम तक सूर्य की रोशनी से गर्मी का असर रह रहा है। रात में तपिश बढ़ी है। शुक्रवार को पहली बार न्यूनतम तापमान भी नार्मल से अधिक हो गया। बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। गर्म पछुआ या हीट वेव चल सकती है। अगले 48 घंटे में बादल व बारिश का अनुमान नहीं है। चार दिनों में आठ डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान 26 अप्रैल को 44.6 डिग्री पर भीषण गर्मी का कहर रहा। लेकिन,दूसरे दिन 27 अप्रैल को मौसम ने करवट ली। शाम 6 बजे गरज व चमक होने के साथ बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। 28 अप्रैल से पारा 40 डिग्री के नीचे आ गया। इसके बाद से लगातार 7 मई तक 39 डिग्री से भी नीचे रहा और भीषण गर्मी से राहत रही। लेकिन, पिछले चार दिनों से तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। 6 अप्रैल को अधिकतम 32.4, 7 को 37.5, 8 को 40.2 और 9 मई को सबसे अधिक 40.8 डिग्री रहा। यानी चार दिनों में आठ डिग्री पारा चढ़ गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें