Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRailway Employees Protest for 21 Key Demands on All India Demand Day

अखिल भारतीय मांग दिवस पर रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांग दिवस पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 21 प्रमुख मांगों के साथ-साथ अन्य समस्याओं को भी रेल प्रशासन और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 21 Feb 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
अखिल भारतीय मांग दिवस पर रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा के नेतृत्व में रेल कर्मियों ने शुक्रवार को अखिल भारतीय मांग दिवस के अवसर पर संयुक्त क्रु लॉबी के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल प्रशासन के समक्ष 21 सूत्री प्रमुख मांगों के अलावे अन्य मांगों को भी रखा। ई सी आर के यू गया शाखा ने क्षेत्रीय समस्याओं के अलावा राष्ट्रीय समस्याओं को भी रेल कर्मचारियों के हित में मेमोरेंडम द्वारा रेल प्रशासन व भारत सरकार के समक्ष मांग रखा गया। इस अवसर पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार कहा कि हमारी लोकल मांगो को मंडल स्तर पर समाधान में बहुत विलंब हो रहा है। साथ ही केंद्रीय स्तर पर रेलवे बोर्ड के पीएनएम एजेंडा को भी स्वीकृत करने के उपरांत लागू करने में काफी विलंब हो रहा है जिसके कारण रेल कर्मचारियों के बीच आक्रोश व्याप्त है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा के शाखा सचिव मुकेश सिंह, गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, शाखा मंत्री मुकेश सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव ,बीके चौधरी, वीरेंद्र कुमार ,विनोद कुमार, सुमित कुमार ,उत्तम कुमार, युवा शाखा अध्यक्ष रविंद्र कुमार किरण कुमारी आदि ने सम्बोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें