टिकारी: अमरपुर में यज्ञ में उमड़ रही भक्तों की भीड़
अमरपुर गांव में विष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में विभिन्न देवताओं की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगा। धर्म गुरु ने रामचरितमानस का पाठ...
अमरपुर गांव में विष्णु महायज्ञ श्रीराम कथा के आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर गांव के नवनिर्मित मंदिर में भगवान विष्णु, भगवान गणेश, भगवान सूर्य, भगवान बजरंगबली एवं भगवान बराह की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को देव आवाहन, वेदी पूजन, आरिण मंथन का कार्य संपन्न हुआ। अयोध्या से बुलाये गए प्रख्यात धर्म गुरू डॉ. राम सजीवन शास्त्री जी महाराज ने श्रीराम कथा के अंतर्गत शिव पार्वती विवाह एवं श्रीराम नाम की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने भक्तजनों से अपने घरों में प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ करने का अनुरोध किया। यज्ञ समिति के मुख्य आयोजनकर्ता राजू शर्मा ने बताया है कि उन्होंने पांच वर्ष पूर्व इस मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। श्रद्धालुओं के सहयोग से इस मंदिर का भव्य निर्माण संभव हो सका है। भगवान विष्णु व वराह की प्रतिमा गांव के तालाब में मिट्टी कटाई के दौरान प्राप्त हुई थी। उस तालाब से कई अन्य देवी- देवताओं की प्रतिमाएं भी निकली है, जो विभिन्न स्थानों पर स्थापित है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा है कि प्राचीन प्रतिमाओं को सुरक्षित रखने के लिए इस क्षेत्र में एक संग्रहालय की आवश्यकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।