कुलपति ने खेलो इंडिया के विजयी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी शाही ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं में खेल भावना को जागृत करने और भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति...

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी शाही ने बुधवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत बिपार्ड गया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। कुलपति ने बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा युवाओं में खेल भावना को जागृत करने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एमयू की भागीदारी यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है। साथ ही यह प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।