Hindi NewsBihar NewsGaya NewsKhelo India Youth Games 2025 Major Preparations Underway in Gaya

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: गया पहुंचने लगी खिलाड़ियों की टीम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी पूरी हो चुकी है। 4 से 15 मई तक बिपार्ड और आईआईएम बोधगया में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पहली टीम गतका (जम्मू काश्मीर) ने गया पहुंचकर जोरदार स्वागत...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 2 May 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: गया पहुंचने लगी खिलाड़ियों की टीम

-फोटोङ :समाहरणालय सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम को लेकर प्रेस वार्ता करते जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए गया रेलवे स्टेशन पर पहुंची गटका ( जम्मू काश्मीर) टीम का स्वागत करते अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार व जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार। ---------------------- प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने खेल की तैयारियों की दी जानकारी -बिपार्ड में तैराकी, खो-खो, थांगटा, गटका और आईआईएम बोधगया में मलखंम, कलारिपयट्टु और योगासन खेल का होगा आयोजन -दो पालियों में होगी प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों को देखने का मिलेगा अवसर गया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है।

4 से 15 मई तक बिपार्ड व आईआईएम बोधगया में आयोजित होने वाले खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की टीम गया पहुंचने लगी हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को पहली टीम गतका (जम्मू काश्मीर) से पहुंची है। टीम का गया जंक्शन पर जोरदार स्वागत अपर समाहर्ता (राजस्व) परितोष कुमार और डीटीओ राजेश कुमार ने किया। कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को खेलो इंडिया यूथ गेम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि गया जिले में सात खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बिपार्ड में तैराकी, खो-खो, थांगटा, गटका और आईआईएम बोधगया में मलखंम, कलारिपयट्टु और योगासन खेल का आयोजन होगा। दो पालियों में सुबह और शाम खेल का आयोजन होना है। इस खेल में स्कूली बच्चों को खेल देखने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से भाग लेने वाली टीमों के साथ उनके आगमन से प्रस्थान तक सभी कोषांगो, नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग के लिए पदाधिकारियों को लगाया गया है। बताया गया कि खेल के आयोजन में करीब 2200 खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। डीएम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर यह खेल आयोजन बिहार में पहली बार हो रहा है और इससे राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में देश भर से हजारों खिलाड़ी, अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ भाग लेंगे जो इसे भारत के सबसे बड़े युवा खेल आयोजनों में से एक बनाता है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन से गया सहित बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही गया का इफ्रास्ट्रैक्चर को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि बिपार्ड के सामने पहाड़ी पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें