Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाHouse burnt to ashes due to fire in Konch

कोंच में आग लगने से घर जलकर राख

कोंच में आग लगने से घर जलकर राख कोंच में आग लगने से घर जलकर राख कोंच में आग लगने से घर जलकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 12 April 2021 03:40 PM
share Share

कोंच | एक संवाददाता

कोंच प्रखंड के मुड़ेरा गांव में सोमवार को आग लगने से एक घर पूरी तरह जल गया। यह आगलगी की घटना शांति देवी के मकान में हुई। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित घर के सदस्य गुड्डू कुमार ने बताया की आग कैसे लगा यह तो पता नहीं चला। लेकिन देखते-देखते आग पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि घर में रखे कपड़ा,बर्तन,अनाज,नगद सहित क्रॉकरी का सामान जल गया। करीब दो लाख से अधिक का इस आगलगी की घटना में नुकसान होने की बात कही। गुड्डू ने बताया कि पीड़िता शांति देवी की पुत्री का अगले महीने में शादी होनी थी। लेकिन इस आगलगी की घटना में शादी के लिए खरीदे गये सामान भी जल गया। राजद नेता रमेश यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपने स्तर से कुछ सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें