सड़कों के नए तरीके से वर्गीकरण ने बढ़ायी निगम की आमदनी
सड़कों के नए तरीके से वर्गीकरण ने बढ़ायी निगम की आमदनीसड़कों के नए तरीके से वर्गीकरण ने बढ़ायी निगम की आमदनीसड़कों के नए तरीके से वर्गीकरण ने बढ़ायी न

गया नगर निगम ने इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होल्डिंग टैक्स कलेक्शन किया है। इसका मुख्य कारण सड़कों के नए तरीके से वर्गीकरण है जिसके कारण निगम की आमदनी बढ़ी है। पिछले वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक 20 करोड़ 10 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स से जमा हुये थे। इस वर्ष मार्च के शुरुआत में ही यह आकड़ा पार कर 20 करोड़ 84 लाख पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 74 लाख ज्यादा है। अभी मार्च महीने का 25 दिन शेष है। सड़कों के वर्गीकरण का दिख रहा होल्डिंग टैक्स पर असर
सड़कों के वर्गीकरण का असर होल्डिंग टैक्स कलेक्शन पर दिख रहा है। पहले 25 प्रधान मुख्य सड़कें थीं उसे बढाकर 70 किया गया। इस बार निगम की पहल पर विभाग ने संशोधित करते हुये 49 किया है। मुख्य सड़क 35 से बढ़ाकर 63 कर दी गई। इसे संशोधित करते हुये 53 किया गया है। इस कारण जिस सड़कों का बदलाव हुआ वहां के होल्डिंग टैक्स में भी वृद्धि हुआ है। सबसे ज्यादा असर गुणक का भी पड़ा है। इसके कारण व्यवसायिक भवनों को डेढ़ से तीन गुना तक होल्डिंग टैक्स में वृद्धि हुई है। इस कारण राजस्व में भी वृद्धि देखी जा रही है।
पिछले वर्ष की तुलना में कम लोगों ने जमा किया होल्डिंग टैक्स
निगम के राजस्व में तो वृद्धि हुयी है, पर पिछले साल की तुलना में अबतक करीब दस हजार कम लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा किया है, जिसमें ज्यादातर व्यवसायिक भवन वाले ही शामिल हैं। पिछले वर्ष 31 मार्च तक 63 हजार 191 लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा किया था। इस बार अब तक 53 हजार 400 लोगों ने टैक्स जमा किया है।
समय से टैक्स जमा कर जुर्माने से बचे
स्पैरो के प्राजेक्ट मैनेजर राणा प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि 31 मार्च तक लोग होल्डिंग टैक्स जमा कर जुर्माने की राशि से बचे। आपका दिया हुआ टैक्स से ही शहर का विकास कार्य होता है। सहायक राजस्व पंकज कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्ति हुई है अभी मार्च के अंत तक और राजस्व की वृद्धि होगी।
कोट
सड़कों के वर्गीकरण और गुणक का असर होल्डिंग टैक्स पर दिख रहा है। इसके कारण कम लोगों के होल्डिंग टैक्स जमा करने के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व की वृद्धि हुयी है। जो सड़कों के वर्गीकरण में संशोधन किया गया है उसके अनुसार अगले वित्तीय वर्ष से लागू किया जायेगा। लोग होल्डिंग टैक्स जमा करें।
-कनक कुमार, राजस्व पदाधिकारी, गया नगर निगम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।