राहत: नगर निगम की 70 प्रधान मुख्य सड़क घटकर 49 हुईं
-मुख्य सड़कों की संख्या भी 63 से घटकर 53 हुईं -नगर विकास और

गया नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के वर्गीकरण में सुधार किया गया है। नगर विकास और आवास विभाग बिहार सरकार ने 70 प्रधान मुख्य सड़कों को घटाकर 49 व मुख्य सड़क 63 की जगह 53 कर दी है। इससे शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स में राहत मिलेगी। हलांकि यह वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगा। 26 साल बाद सड़कों का किया गया था वर्गीकरण
भवनों के होल्डिंग टैक्स के निर्धारण के लिए सड़कों का वर्गीकरण प्रत्येक पांच वर्ष पर निर्धारण करने का प्रावधान है। नगर निगम की सड़कों का वर्गीकरण 26 साल बाद 2024 में किया गया। इसमें 9 फरवरी 2024 को निगम क्षेत्र की 70 सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क व 63 को मुख्य सड़क वर्गीकरण की स्वीकृति नगर विकास आवास विभाग दी गई। इसके पहले वर्ष 1997 में सड़कों का वर्गीकरण किया गया था।
जनता से लेकर पार्षदों तक ने किया था विरोध
गया नगर निगम क्षेत्र के संस्थानों व आम जनता ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं गया नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने भी नगर निगम के बोर्ड की बैठक में आपत्ति जताई थी। इसके बाद मेयर गणेश पासवान व सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने आपत्ति का निराकरण 4 जुलाई 2024 की बोर्ड की बैठक में करते हुए पुन: रोड वर्गीकरण में संशोधन कर कुल 49 सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क में व 53 सड़कों को मुख्य सड़क में लेने की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद गया नगर निगम ने नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेजा था। इसके बाद 17 फरवरी 2025 को नगर विकास और आवास विभाग बिहार सरकार ने संशोधित रोड वर्गीकरण की सूची का अनुमोदन किया है।
अब निगम क्षेत्र में 49 प्रधान मुख्य सड़क व 53 मुख्य सड़कें
गया-शेरघाटी रोड, चर्च रोड, कटारी हिल रोड, जगजीवन रोड,चंदौती रोड सहित 49 प्रधान मुख्य सड़कों की सूची में रखा गया है। परैया रोड, अलीगंज, मुस्तफाबाद रोड, खंजाहांपुर रोड, महारानी रोड सहित 53 सड़कों को मुख्य सड़क में रखा गया है। इसके अतिरिक्त के पथों को अन्य पथ की श्रेणी में रखा गया है।
कोट
नगर विकास और आवास विभाग के स्वीकृति के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 से नए वर्गीकरण के आधार पर होल्डिंग टैक्स का निर्धारण कर डिमांड व वसूली की जाएगी।
- कुमार अनुराग, नगर आयुक्त, गया नगर निगम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।