Hindi NewsBihar NewsGaya NewsFormation of Children s Parliament at Jaipur High School in Fatehpur

मोहम्मद वारिश प्रधानमंत्री और रिया बनी उप प्रधानमंत्री

फतेहपुर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल जयपुर में बाल संसद का गठन हुआ। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक में मोहम्मद वारिश को प्रधानमंत्री और रिया कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 26 April 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
मोहम्मद वारिश प्रधानमंत्री और रिया बनी उप प्रधानमंत्री

फतेहपुर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल जयपुर में शुक्रवार को बाल संसद के गठन को लेकर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से बाल संसद का गठन किया गया। इसमें मोहम्मद वारिश को प्रधानमंत्री और रिया कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं प्रतिमा कुमारी शिक्षा मंत्री, पूजा शाओ स्वास्थ्य एवं स्वछता मंत्री, शेरू आसम सांस्कृतिक मंत्री, मो. अरबाज खेल मंत्री, सौरभ कुमार पर्यावरण एवं जल मंत्री, आयुष कुमार अनुशासन मंत्री बने। बाल संसद के चयनित सभी सदस्यों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने उनके अधिकार व कर्तव्य का बोध कराया। बाल संसद के चयनित छात्रों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से उठाने के लिए शपथ भी लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी चयनित बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बाल संसद गठन का नेतृत्व सहायक अध्यापिका शोभा कुमारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें