Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाFatehpur youth crushed by pickup in Benaras

फतेहपुर के युवक की बनारस में पिकअप से कुचलकर मौत

फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहराकला गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक गुड्डू कुमार की बनारस में पिकअप वाहन से कुचलकर हो गई। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 15 May 2021 04:50 PM
share Share

फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहराकला गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक गुड्डू कुमार की बनारस में पिकअप वाहन से कुचलकर हो गई। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी मौत की खबर आते हैं उसके घर में कोहराम मच गया।

मुखिया दारोगी यादव ने बताया कि धरहराकला गांव निवासी देवलाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार बनारस में ग्लोबल कंपनी में काम करता था। वह तीन दिन पहले कंपनी के काम से कहीं जा रहा था। इसी समय बनारस के सड़क पर तेज गति में रहे पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। इसमें वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक स्थिति में उसे इलाज के लिए बनारस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह तीन दिन तक आईसीयू में भर्ती जीवन और मौत से जूझता रहा। इसी बीच शनिवार को आखिरकार वह मौत से हार गया।

उन्होंने बताया कि गुड्डू की मौत हो जाने की खबर जैसे ही आई उसके घर में कोहराम मच गया। खबर पाकर गांव की महिलाएं और पुरुष गुड्डू के जुट गए और रोते-बिलखते परिजनों को शांत कराने में लगे थे। गुड्डू की मां और अन्य परिजनों के चीत्कार से वहां जूट महिला-पुरुष सभी की आँखों से आंसू छलक जा रहे थे। मुखिया दारोगी यादव ने कहा कि गुड्डू गांव का काफी होनहार और मेहनतकश लड़का था। वह काफी मिलनसार व मृदुभाषी था। इसलिए वह पूरे गांव का चहेता था। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें