Hindi NewsBihar NewsGaya NewsFarmers in Imamganj Celebrate Successful Mustard Crop Amid Favorable Weather Conditions

वसंत ऋतु में मौसम साफ रहने से खेतों में लहलहा रही सरसों की फसल

इमामगंज प्रखंड के किसानों के खेतों में इस वर्ष सरसों की फसल लहलहा रही है। 188 किसानों को अनुदानित मूल्य पर बीज वितरण किया गया है। साफ मौसम और उचित धूप के कारण फसल पर लाही का प्रकोप नहीं पड़ा। अगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 16 Feb 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
वसंत ऋतु में मौसम साफ रहने से खेतों में लहलहा रही सरसों की फसल

इमामगंज प्रखंड के किसानों के खेतों में इस वर्ष सरसों का फसल लहलहा रही हैं। इससे किसान काफी खुश है। आंकड़ों की माने तो इस वर्ष 188 किसानों को अनुदानित मूल्य पर सरसों का बीज वितरण किया है। जिससे 268 हेक्टेयर में सरसों की खेती करने का लक्ष्य था। इस संबंध में कुंडिलपुर गांव के किसान सुरेश प्रसाद बताते है कि इस वर्ष वसंत ऋतु में मौसम साफ रहा और धूप भी अच्छा रहने से सरसों के फसल पर लाही का प्रकोप नहीं पड़ा है। इस वर्ष प्रखंड अधिकांश गांवों के किसान सरसों की खेती की है और सभी जगहों पर अच्छी फसल है। मार्च माह तक अगर प्राकृति का कोई प्रकोप नहीं आएगा तो पैदावार अच्छी होगी। कोट

इस वर्ष मौसम अच्छी रहने से सरसों का खेतों में अंकुरण अच्छी हुई है और फरवरी माह में बादल के साफ रहने से सरसों के फूल के ऊपर लाही नहीं गिरने से सरसों में फल अच्छी लगी है। जिससे लक्ष्य के अनुरूप सरसों की बुआई हुई। इस अच्छी पैदावार होने की भी उम्मीद है।

-बी राम, कृषि पदाधिकारी, इमामगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें