Hindi NewsBihar NewsGaya NewsEducational Tour for Middle School Students at South Bihar Central University

स्कूली बच्चों ने किया सीयूएसबी परिसर का भ्रमण

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह की 'कैंपस फॉर कम्युनिटी' मुहिम के अंतर्गत मिडिल स्कूल नेपा के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। बच्चों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 20 Feb 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
स्कूली बच्चों ने किया सीयूएसबी परिसर का भ्रमण

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के 'कैंपस फॉर कम्युनिटी' मुहिम के तहत मिडिल स्कूल नेपा के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण किया। शिक्षक शिक्षा विभाग (डीटीई) की ओर से इस शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षिक परिभ्रमण में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत प्रशासनिक भवन, गुलाब उद्यान , आर्यभट्ट भवन, मालवीय भवन एवं चाणक्य भवन एवं राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय, कृषि फार्म आदि का भ्रमण किया। स्कूली बच्चों ने आर्यभट्ट भवन में प्रो. अमिय प्रियम के निर्देशन में रसायन प्रयोगशाला, प्रो. राम प्रताप सिंह के निर्देशन में जीव विज्ञान प्रयोगशाला, प्रो. प्रफुल्ल सिंह के निर्देशन में भूगर्भ शास्त्र की प्रयोगशाला एवं प्रो. वेंकटेश सिंह के निर्देशन में भौतिक प्रयोगशालाओं में विभिन्न उपकरणों के साथ कंप्यूटर प्रयोगशाला के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय में डॉ. प्रमोद कुमार सिंह (पुस्तकालयाध्यक्ष) एवं डॉ. पंकज माथुर (उपपुस्तकालयाध्यक्ष) ने बच्चों को पाण्डुलिपि, सन्दर्भ ग्रन्थ, शोध ग्रन्थ आदि के बारे में जानकारी के साथ-साथ इनकी जीवन में में उपादेयता पर भी प्रकाश डाला। शैक्षिक यात्रा के अंत में, शिक्षक शिक्षा विभाग में एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इंटर्नशिप की निदेशक डॉ. मितांजलि साहू ने विद्यालयी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया एवं भविष्य में सीयूएसबी में नामांकन के के लिए प्रेरित किया। स्कूल ऑफ एजुकेशन के डीन प्रो. रविकांत एवं सहायक प्राध्यापक डॉ तरुण कुमार त्यागी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें