Hindi NewsBihar NewsGaya NewsChild Marriage Stopped Day Before Women s Day in Bihar

महिला दिवस के एक दिन पहले बाल विवाह रुकवायी

महिला दिवस से एक दिन पहले, सात मार्च को बीथो गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवायी गयी। प्रयास संस्था और बीडीओ ने परिवार को बाल विवाह के दंड के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने शादी की सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 8 March 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
महिला दिवस के एक दिन पहले बाल विवाह रुकवायी

महिला दिवस से एक दिन पहले सात मार्च को नाबालिग लड़की की विवाह रुकवायी गयी। सूचना पर प्रयास संस्था ने नगर प्रखंड के बीथो गांव में बीडीओ के साथ पहुंचे। शादी की तैयारी चल रही थी। पंडाल-लाइट लगे थे। इसके बाद संबंधित परिवार के लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जोर दिया गया। संबंधित कानूनों की जानकारी दी। बीडीओ राकेश कुमार व प्रयास संस्था के लोगों ने बाल विवाह कराने, करने या इसमें शामिल होने पर 2 वर्ष का कठोर कारावास या एक लाख का जुर्माना या दोनों दंड के प्रावधानों के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वालो ने शादी की सारी तैयारियों को रोकते हुए टेंट ,पंडाल ,बैंड बाजा आदि सभी को लौटा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें