शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
बोधगया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी धनंजय कुमार को धनावां गांव से गिरफ्तार किया है। वादिनी ने 12 सितंबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का वादा करके...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक फरार आरोपी को बोधगया पुलिस ने धनावां गांव से गिरफ्तार किया है। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर 2024 को वादिनी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था कि एक लड़का के द्वारा शादी का झांसा देकर इनके साथ दुष्कर्म किया है। जब ये शादी के लिए बोली तो उक्त लड़के के द्वारा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए इनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाकर नामजद अभियुक्त धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।