भाकपा माले का बदलो बिहार समागम 23 को
गया, कार्यालय संवाददाता। गया में भाकपा माले का मगध प्रमंडलीय बदलो बिहार समागम 23

गया में भाकपा माले का मगध प्रमंडलीय बदलो बिहार समागम 23 जनवरी को होगा। पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य मुख्य वक्ता होंगे। पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाकपा माले का मगध प्रमंडलीय समागम 23 जनवरी को गया के धर्मसभा भवन में होगा। जिला सचिव निरंजन कुमार ने बताया कि बिहार में बदलाव आज समय की मांग है। समागम के मुख्य वक्ता भाकपा माले महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य होंगे। साथ ही काराकाट सांसद राजाराम सिंह, पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड अमर, अरवल विधायक महानंद सिंह व घोषी विधायक रामबली सिंह यादव भी सभा को संबोधित करेंगे।
निरंजन कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास की बात करते हैं। अभी उनकी प्रगति यात्रा चल रही है। कोई मुख्यमंत्री को ज्ञापन न दे सके, उनतक पहुंच न सके इसके लिए दमन किया जा रहा है। एक ओर बिहार को बदल देने का संघर्ष है, दूसरी ओर किसी तरह सत्ता बचाने का दमन अभियान है।
उन्होंने कहा कि समाज में अलग अलग लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन पहली जरूरत इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। अपने वाजिब सवालों को लेकर लंबी लड़ाई लड़नी है। यदि जनता की कोई बात सुनी नहीं जाएगी, उनके दुख दर्द को नहीं सुना जाएगा। तो ऐसी लाठी-गोली की सरकार और तानाशाही को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा। बिहार में बदलाव का संकल्प लिया जाएगा। गया में लगातार एससी एसटी उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। मगर पुलिस प्रशासन के रवैया निराशाजनक है। अक्सर पुलिस पर्यवेक्षण के बहाने दोषियों को बचाने व आरोपियों की गिरफ़्तारी में शिथिलता बरतती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।