महिलाओ को पंचायती राज में 50% आक्षरण देने वाला बिहार पहला राज्य: मुख्य सचिव
बिहार राज्य ने पंचायती राज में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण देने वाला पहला राज्य बनने की घोषणा की है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने रसलपुर पंचायत में आयोजित महिला संवाद में यह जानकारी दी। इस अवसर पर...

महिलाओ को पंचायती राज में 50% आक्षरण देने वाला बिहार पहला राज्य: मुख्य सचिव रसलपुर में आयोजित महिला संवाद में पहुंचे मुख्य सचिव
प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना ए एन और डीएम त्यागराजन रहे मौजूद
गया, प्रधान संवाददाता
राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा महिला संवाद में शामिल हुए। कहा बिहार पहला ऐसा राज्य है जहां पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। साथ ही सरकारी नौकरियों और अन्य विभागों में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्य सचिव शनिवार को गया नगर प्रखंड के रसलपुर पंचायत के डुमरी गांव में आयोजित महिला संवाद में जीविका दीदियों को जानकारी दे रहे थे। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना ए एन, डीएम डॉ. त्यागराजन और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने संवाद में महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी ली। विश्वास दिलाया कि उन्हें जो कठिनाई हो रही है उसे दूर किया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त ने महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के बारे में बताया। वहीं डीएम डॉ. त्यागराजन ने के कहा कि सभी प्रखंडों में महिला संवाद चलाए जा रहे हैं। जहां से जो बातें सामने आ रहीं हैं उसपर काम किया जा रहा है। मौके पर डीडीसी नवीन कुमार, एडीएम परितोष कुमार, एसडीओ कृष्लय श्रीवास्तव, बीस सूत्री सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। जितेन्द्र श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।