Hindi NewsBihar NewsGaya News9th Death Anniversary of Magahi Creator Ramnath Babu Celebrated at School

वजीरगंज में पूर्व प्रधानाध्यापक रामनाथ बाबु की 9वीं पुण्यतिथि मनी

सत्यवंती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रामनाथ बाबू की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह और अन्य ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी। शिक्षक कृष्णनन्दन सिंह ने बांसुरी वादन से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 6 March 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
वजीरगंज में पूर्व प्रधानाध्यापक रामनाथ बाबु की 9वीं पुण्यतिथि मनी

सत्यवंती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को पूर्व प्रधानाध्यापक सह मगही रचनाकार स्वर्गीय रामनाथ बाबू की 9वीं पुण्यतिथि मनायी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह एवं बीपीआरओ कुमार गौरव एवं अन्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर नमन किया। शिक्षक कृष्णनन्दन सिंह ने बांसुरी वादन एवं अभिनंदन गीत से श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन वृत का गुणगान किया। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने विद्यालय के पुस्कालय में पुस्तकों के रखरखाव से प्रभावित होकर छात्र-छात्राओं को उससे लाभ उठाने को प्रेरित किया। मौके पर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रविन्द्रनाथ सिंह, उपेन्द्र पथिक, पंकज कुमार, आनंद मिलींद, आलोक कुमार, कमला प्रसाद, बच्चु शर्मा, शम्भुशरण शर्मा, कृष्णचन्द्र आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें