Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsStone-Pelting Incident During Ram Barat in Bajitpur Police Respond Quickly

दरभंगा में राम बारात पर पत्थरबाजी, कई चोटिल

लहेरियासराय के वाजितपुर में शुक्रवार शाम को राम बारात के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की, जिससे कई लोग घायल हो गए। हालांकि गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटनास्थल पर पहुंच...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSat, 7 Dec 2024 01:19 AM
share Share
Follow Us on
दरभंगा में राम बारात पर पत्थरबाजी, कई चोटिल

लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर में शुक्रवार की शाम करीब 8.30 बजे निकली राम बारात पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर दी। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही वहां तत्काल कई थानों की पुलिस पहुंची। देर रात तक पुलिस अधिकारी व जवान घटनास्थल पर मौजूद थे। बताया जाता है कि बारात तरौनी से निकली थी। बारात को बाजितपुर स्थित एक मंदिर के प्रांगण में जाना था। जैसे ही बारात मंदिर के पास पहुंची, कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसे देख मंदिर प्रांगण में भंडारा में उपस्थित लोग भी उग्र हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जोरदार भिड़ंत हो गई। संयोग अच्छा था कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली, कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

इसके बाद सिटी एसपी अशोक कुमार, सदर सदर एसडीओ विकास कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार, बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिन्हा के अलावा कई वार्ड पार्षद व विकास मित्र भी मौके पर पहुंचे। सदर एसडीओ ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें रोड़ेबाजी की बात भी सामने आई है। बारात का लाइसेंस लिया गया था अथवा नहीं, इस बात की जांच की जा रही है। घटनास्थल के अगल-बगल में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।