Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsPolice Arrests Accused of Rape of Mute Girl in Bahadurpur

दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

महिला थाने की पुलिस ने गूंगी लड़की से दुष्कर्म के आरोप में रवद्रिं झा को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। आरोपित ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 16 April 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

लहेरियासराय। महिला थाने की पुलिस ने गूंगी लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव का रहने वाला रवद्रिं झा है। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गूंगी लड़की से दुष्कर्म किया गया था। इसे लेकर उसकी मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया था कि पीड़िता की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। पीड़िता घर में अकेली थी। इसकी जानकारी आरोपित को मिली। मौका पाकर आरोपित ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही केस की अनुसंधानकर्ता कुमारी मधुबाला आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें