Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsNDA Workers Celebrate Sanjay Sarawagi s Ministerial Appointment Amid Cleanliness Concerns in Baheri

भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी के मंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटना आवास पर सम्मानित किया। वहीं, विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी बहेड़ी में गंदगी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 28 Feb 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

दरभंगा। नगर विधायक संजय सरावगी को मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नगर विधायक के मंत्री बनने पर कटहलबाड़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी हर्ष का माहौल है। गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदन प्रसाद गुड्डू के नेतृत्व में मोहल्ले के दर्जनों कार्यकर्ता मंत्री के पटना आवास पर पहुंचे। उन्होंने श्री सरावगी का पाग, चादर, मखान की माला एवं पुष्पगुछ से अभिनंदन किया। मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण झुनझुनवाला, नगर उपाध्यक्ष दीपक महतो, शक्ति केंद्र प्रभारी पवन पासवान, जय नारायण राउत, विजय पासवान समेत कई लोग मौजूद थे। गंदगी देख बिना उद्घाटन किए लौटे विधायक

बहेड़ी। विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी गुरुवार को बहेड़ी पश्चिमी विद्यालय परिसर में गंदगी के कारण शौचालय एवं पेयजल का बिना उद्घाटन किए ही लौटे गए। वे यहां शौचालय एवं पेयजल के उद्घाटन करने गए थे। विद्यालय में गंदगी देखते ही उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी पश्चिमी के एचएम राघवेंद्र कुमार, चिन्हित मध्य विद्यालय बहेड़ी पश्चिमी के एचएम संजय कुमार मंडल व प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी की एचएम सरिता कुमारी को जमकर फटकार लगायी। उन्होंने फोन पर बीईओ सह डीपीओ स्थापना संदीप रंजन को इसकी जानकारी देकर जांच कर करवाई करने का आदेश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें