Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMenopause Awareness Expert Insights on Women s Health After 50

50 -55 के बाद स्त्रियों को होती हैं कई परेशानियां

दरभंगा में डॉ. सुवर्णा खलीदकर ने बताया कि 50-55 उम्र के बाद महिलाओं में मासिक धर्म समाप्त होना सामान्य है, जिसे रजो निवृति कहते हैं। इस समय महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 27 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
50 -55 के बाद स्त्रियों को होती हैं कई परेशानियां

दरभंगा। मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्णा खलीदकर ने कहा कि 50-55 की उम्र के बाद स्त्रियों में मासिक धर्म समाप्त होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे रजो निवृति के रूप में जाना जाता है। स्त्री के जीवन का यह सबसे कठिन काल होता है। बहुत कम स्त्रियों में ही इस समय कोई परेशानी नहीं होती है। अधिकांश को हाथ- पांव के कभी गर्म होना, कभी ठंडा होना, मूड की दक्कित, व्यवहार में परिवर्तन, अकारण हड्डी का टूटना जैसी परेशानी होती है। वर्तमान समय में इसके लिए अब सुरक्षित दवाएं उपलब्ध हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञों की सलाह से यह दवाएं सुरक्षित रूप से ली जा सकती हैं। दवा लेने के साथ-साथ जीवन शैली को ठीक रखना बहुत जरूरी है। खान-पान और व्यायाम, कैल्शियम भोजन जिसमें दूध और दूध से बने पदार्थ और रोज 45 मिनट की टहलना लाभदायक है। उन्होंने कहा कि कान्फ्रेंस के जरिये आम महिलाओं तक जानकारी पहुंचाना ही मकसद होता है। उन तक बातें पहुंचने से ही कांफ्रेंस को सफल माना जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें