Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMassive Fire Destroys Homes in Dhanouli and Shahpur Villages Multiple Injured

आग लगने से 16 घर जलकर खाक , झुलसने से किशोरी गंभीर

बहेड़ी के धनौली गांव में अचानक आग लगने से 16 घर जल गए, जबकि कई अन्य को आंशिक नुकसान हुआ। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में ग्रामीणों ने मदद की। ओझौल पंचायत में गैस सिलेंडर फटने से भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 6 March 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
आग लगने से 16 घर जलकर खाक , झुलसने से किशोरी गंभीर

बहेड़ी। अंचल क्षेत्र के धनौली गांव में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से करीब 16 घर जल का राख में तब्दील हो गए। वहीं कई घरों को आंशिक क्षति पहुंची। घर में रखे गए अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर नगद रुपये आदि के जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गयी। कई दमकलों को चालू करके ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं ग्रामीणों के सूचना पर आग बुझाने के लिए छोटे दमकल को वहां भेजा गया। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। आग की लपटों में संतोष यादव की 14 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी बुरी तरह झुलस कर घायल हो गयी। जिसका इलाज बहेड़ी पीएचसी में चल रहा है। वहीं एक मवेशी भी बुरी तरह झुलस गया।

अग्निपीड़त राजाराम यादव, सनमुखिया देवी, फौदर यादव, रिंकू देवी, रौशन कुमार यादव, अशोक यादव, रामसागर यादव, शिव सागर यादव, सीताराम यादव, बाबू नारायण यादव, शोभित यादव, सुबोध यादव, नथूनी यादव, दुखी यादव आदि लोगों को अंचल प्रशासन की ओर से तत्काल पॉलिथीन सीट उपलब्ध करवा दिया गया। अंचल नाजिर विशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि जल्द ही सभी अग्नि पीड़ितों को 12-12 हजार रुपये का चेक भी प्रदान कर दिया जाएगा। साथ ही आग से हुई क्षति का आकलन के बाद ज्यादा क्षति होने की स्थिति में विशेष प्रावधान के आधार पर भी सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करवायी जाएगी। इस संबंध में कॉल करने पर सीओ धनश्री वाला का मोबाइल रिसीव नहीं हो पाया।

ओझौल पंचायत में गैस सिलेंडर फटने से तीन घरों में लगी आग

हेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल पंचायत के शाहपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते दो अन्य घरों को भी आग की चपेट में ले लिया। उप प्रमुख मनोज सिंह ने इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रास्ता संकीर्ण होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग नहीं बुझ पाई। हालांकि स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया। उप प्रमुख मनोज सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न सहनी की पत्नी चंदा देवी, सोनू कुमार सहनी की पत्नी चांदनी कुमारी व महेंद्र सहनी की पत्नी सीता देवी का घर जलकर राख हो गया। घर में रखा सभी सामान भी जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोग झुलस झुलस गए हैं।सीओ निश्चल प्रेम ने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी के द्वारा रिपोर्ट आने के बाद सभी पीड़ितों को 12-12 हजार रूपए का चेक व एक पॉलिथीन उपलब्ध कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें