Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMahashivratri Preparations in Darbhanga Bhikheshwarnath Temple Readies for Celebrations
महाशिवरात्रि की जोर-शोर से चल रही तैयारी
दरभंगा के मब्बी में भिखेश्वरनाथ नवरत्न महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। एक सौ से अधिक कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। मंगलवार से 24 घंटे का अष्टयाम शुरू...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 25 Feb 2025 01:55 AM

दरभंगा। मब्बी स्थित प्रसिद्ध भिखेश्वरनाथ नवरत्न महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। एक सौ से अधिक कार्यकता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। एनएच से सटे होने के कारण पूरे शहर से श्रद्धालु यहां आते हैं। यहां मंगलवार से 24 घंटे का अष्टयाम शुरू होगा। उसके बाद शिव बारात झांकी निकलेगी। तैयरियों को अंतिम रूप देने में सियाराम पासवान, टून पासवान, लाला पासवान, सुनील सिंह, रामबाबू यादव, दिगम्बर यादव, अनिल पासवान, डॉ. पिंटू सिंह, अरुण पासवान, दिगम्बर यादव, रंजीत बाबा, बिजली पासवान आदि प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।