Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsIndian Food Corporation to Open Wheat Purchase Centers for Farmers in Pusa

गेहूं क्रय केंद्र 15 मार्च से खुलेगा

पूसा के चंदौली पंचायत में भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबन्धक जनार्दन पासवान ने किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद के लिए 15 मार्च से क्रय केंद्र खोले...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 16 Feb 2025 01:58 AM
share Share
Follow Us on
गेहूं क्रय केंद्र 15 मार्च से खुलेगा

पूसा। पूसा प्रखण्ड के चंदौली पंचायत में शनिवार को भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबन्धक जनार्दन पासवान की अध्यक्षता में किसानो के साथ बैठक की गई। जिसमें प्रबंधक ने किसानो से गेहूं की खरीद के लिए सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेंहू खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगम ने पूसा, मोहद्दीननगर, पटोरी, भीरहा रोसड़ा, कल्याणपुर में गेंहू क्रय केंद्र 15 मार्च से खोल रहा है। जिसके माध्यम से किसान भारत सरकार के गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल की दर गेहूं बेच सकेंगे। यह पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है। इसके लिए किसानो का निबंधन जरूरी है। किसानो को भुगतान 48 घंटे के अंदर खाते में भेज दिया जायेगा। उन्होनें कहा की किसानों को सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेंहू बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सह चंदौली पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार झा समेत सौरव कुमार, राकेश कुमार शर्मा, बीसीओ राजीव नयन मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें