Farmers are the Soul of the Nation BJP National Secretary BL Santosh किसानों को केंद्र के कार्यों से कराएं अवगत : संतोष, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsFarmers are the Soul of the Nation BJP National Secretary BL Santosh

किसानों को केंद्र के कार्यों से कराएं अवगत : संतोष

अलीनगर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि किसान देश की आत्मा हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दरभंगा के भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 28 March 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को केंद्र के कार्यों से कराएं अवगत : संतोष

अलीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि किसान देश की आत्मा हैं। किसान हित में केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों के बारे में किसानों को जागरूक करें, ताकि सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे किसानों को भी इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। ये बातें उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा, दरभंगा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह से कही।दिल्ली में मुलाकात के दौरान पप्पू सिंह ने कहा कि भाजपा जैसे विशाल परिवार का सदस्य और कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस होता है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री संतोष से मार्गदर्शन व उनका सान्निध्य प्राप्त होना मेरे लिए उपलब्धि के समान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।