नारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
अखिल भारतीय महिला काँग्रेस ने घनश्यामपुर प्रखंड के जयदेवपट्टी गांव में नारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सशक्तिकरण, पार्टी की विचारधारा और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।...

घनश्यामपुर। अखिल भारतीय महिला काँग्रेस की ओर से वुधवार को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के घनश्यामपुर प्रखंड अन्तर्गत जयदेवपट्टी गांव में नारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को पार्टी की विचार धारा, नारी सशक्तिकरण, संगठन विस्तार आदि पर चर्चा की गई। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश की दिशा तथा विकास में महिलाओं की भागीदारी तथा महत्व को रेखांकित किया गया। इससे पूर्व स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से महिला काँग्रेस की नेत्रियों को पाग, चादर, पुष्प हार आदि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस के सचिव सह दरभंगा जिला महिला काँग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत, जिला अध्यक्ष पूनम झा, उपाध्यक्ष रीता मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी आदि ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।