प्रवासी बिहारियों में विकास की चर्चा
दरभंगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में प्रवासी बिहारियों का स्वागत किया और बिहार में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। पीएम मोदी के मन की बात के 121वें एपिसोड में जम्मू...

दरभंगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सांसद सह इस कार्यक्रम के महाराष्ट्र के संयोजक डॉ. गोपाल जी ठाकुर रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री सुधीर मुगंटीवार, पूर्व विधायक अतुल देशमुख व जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा आदि ने उनका अभिनंदन किया। चंद्रपुर में दर्जनों जगहों पर प्रवासी बिहारियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। यहां सांसद ने प्रवासी बिहारियों को बिहार में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। मौके पर बापटनगर के डॉ. रमेश राजूकर, डॉ. नवीन झा, मंडल अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चंदन सिंह,अजय दुबे, ऋषिकेश ठाकुर, प्रद्युम्न शुक्ला थे। मन की बात में आतंकी हमले की झलकी पीड़ा
दरभंगा। पीएम के मन की बात के 121वें एपिसोड में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में पीएम मोदी ने अपने संकल्पों को स्पष्ट करते हुए एकजुटता का संदेश दिया है। इसे देश के 140 करोड़ लोगों को आत्मसात करने की जरूरत है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के भाजपा नेताओं के साथ मन की बात को सुनने के बाद कही। उन्होंने पीएम के मन की बात में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीतियों की हुई चर्चा की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।