परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता का संदेश
बलभद्रपुर के ब्रह्मस्थान में परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की पूजा विधिवत की गई। पूजा के बाद उपस्थित लोगों ने ब्राह्मण एकता का संदेश दिया और प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में कई प्रमुख व्यक्ति...

शहर के बलभद्रपुर स्थित ब्रह्मस्थान में परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा की गयी। पूजा के बाद उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे के साथ ब्राह्मण एकता का भी संदेश दिया। पूजा में ब्राह्मण फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगन ने यजमान की भूमिका निभाई। ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन विगत कई वर्षों से लगातार भगवान परशुराम की विधिवत पूजा का आयोजन यहां किया जाता रहा है। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों को पीला गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर देव कुमार झा, डॉ. कुमार मदन मोहन, सुनील मिश्र, सुनील कुंवर, विवेकानंद झा, डॉ. आमोद झा, प्रफुल्ल ठाकुर, विकास विवेक चौधरी, आदित्य नारायण मन्ना, बिट्टू चौधरी, कैलाश कुंवर, संजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अमरनाथ झा, आशुतोष झा, संजीव कुमार झा, गोपाल चौधरी, मुकुंद चौधरी, डॉ. आंनद प्रकाश झा, संजीत ठाकुर आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।