Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsCelebration of Bharat Ratna Karpoori Thakur s Birth Anniversary at LNMU

सच्चाई, ईमानदारी व जनसेवा पर आधारित हो लोकतंत्र

दरभंगा में लनामिवि में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। प्रो. मुनेश्वर यादव ने उनके जीवन और लोकतंत्र की सच्चाई पर विचार साझा किए। मुख्य अतिथि प्रो. डीएम दिवाकर ने कर्पूरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 24 Jan 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
सच्चाई, ईमानदारी व जनसेवा पर आधारित हो लोकतंत्र

दरभंगा। लनामिवि में शुक्रवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समारोह सह विचारगोष्ठी का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुआ। ‘भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की दृष्टि में विकास और बढ़ती असमानताएं विषय पर अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रो. यादव ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके दर्शन को अनुकरणीय बताया। उन्होंने लोकतंत्र को सच्चाई, ईमानदारी और जनसेवा पर आधारित होने की बात रखी। समारोह के मुख्य अतिथि एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पूर्व निदेशक प्रो. डीएम दिवाकर ने भारतीय लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों और विकास के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज के भारत में लोकतंत्र को जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता का लोकतंत्र बनाने के लिए गहन प्रयासों की आवश्यकता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. पीसी मिश्रा उपस्थित थे। विभागीय अध्यापक डॉ. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग की उपलब्धियों को रेखांकित किया और कर्पूरी ठाकुर चेयर की स्थापना के लिए कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दैं कि कर्पूरी चेयर विवि की विदत परिषद, सिंडिकेट और सीनेट की स्वीकृति के बाद अधिसूचित की गई है। बीज वक्ता विभाग के वरीय एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकुल बिहारी वर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. नीतू कुमारी ने किया। इस समारोह में दर्जनों विभागीय छात्र-छात्रा एवं शोधार्थी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें